उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में दोपहर दो बजे तक कुल 58 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में सबसे अधिक सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित मरीज पहुंचे। डॉक्टर ने जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं। मेले के दौरान धरमपुर सुसवन निवासी 13 वर्षीय कुलदीप पुत्र रामनजर कुत्ता काटने के बाद उपचार के लिए पहुंचा, जिसे आवश्यक इलाज उपलब्ध कराया गया। वहीं असोथर की एक बुजुर्ग महिला को बंदर ने काट लिया था। चिकित्सकों ने उन्हें रैबीज का टीका लगाया। इस दौरान मरीज कुलदीप के तीमारदार रामनजर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि अस्पताल परिसर में लगा वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को पीने का पानी बाहर की दुकानों से खरीदना पड़ रहा है। आरोग्य मेले में डॉक्टर जितेंद्र कुमार और फार्मासिस्ट दिनेश कुमार ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share