उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत आशापुर में रविवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में ‘राहत चौपाल’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल ने शिरकत की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। राहत चौपाल में 29 विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। कृषि, पशुपालन, वन, राजस्व, स्वास्थ्य, बाल विकास, सिंचाई सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी साथ ही भृगु आर्गेनिक वीरेंद्र यादव ने भी जानकारी में बताया कि आर्गेनिक खेती से जुड़े साथ ही ग्राम सगुनापुर के जैविक उत्पाद महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़े उत्पादों का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को स्वरोजगार और आजीविका के अवसरों से अवगत कराया।चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन, जल निकासी, सड़क, बिजली, सिंचाई, कृषि और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपे। विधायक राजेंद्र पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही हो तथा पात्र व्यक्तियों तक सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को जनशिकायतों के प्रति संवेदनशील रहते हुए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम ने ग्रामीणों को बाढ़, आकाशीय बिजली, अत्यधिक वर्षा एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, राहत और पुनर्वास संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी साथ ही लोगों से आपदा के समय शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की गई। राहत चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

