उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के जहानाबाद कस्बें में जैन धर्म के आचार्य श्रमण मुनि भावसागर महाराज प्रसिद्ध जैन तीर्थ शिखर जी से इटावा के जशवंतनगर जातें समय कस्बें के बाजपेई गली स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रुके। जहां समाज के लोगों ने उनका स्वागत सत्कार कर वंदन किया।मंदिर दर्शन के बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को अहंकार मुक्ति, गुरु भक्ति, कर्म सिद्धांत और जिनवाणी की रक्षा पर विशेष उपदेश दिए। उन्होंने कहा कि हमें सदैव सत्य अहिंसा के रास्ते में आगे बढ़ना चाहिए, हमें सदैव अपना व्यवहार लघु एवं सरल रखना चाहिए।तत्पश्चात महाराज भावसागर इटावा के जशवंत नगर के लिए प्रस्थान कर गए। प्रमुख रूप से सर्वेश जैन, रिंकू, अर्पित, कार्तिक सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share