उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड पर घनसेनपुर गांव के समीप स्कूटी ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दिया। जिससे किसान रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कल्यानीपुर गांव निवासी राम मनोहर पांडे का 55 वर्षीय पुत्र सालिगराम पांडे साइकिल पर सवार होकर खाद लेने गया था। तभी थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड घनसेनपुर गांव के समीप स्कूटी में सवार महिला ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंची उसकी पत्नी पुष्पा देवी ने बताया यह साइकिल पर सवार होकर खाद लेने गए थे। तभी स्कूटी सवार महिला ने इनको टक्कर मार दिया जिससे यह घायल हो गए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!