उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एल एस यू एम और एल एस यू सी जागरूकता कार्यक्रम सोमवार को दिव्यांग शिक्षण संस्थान श्री कृष्णा विद्या मंदिर खंभापुर सथरियांव में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रबंधक सीताराम यादव व प्रधानाचार्य मनीष यादव ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अमित कुमार तिवारी ,डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल शिव सौरभ मिश्रा और असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल अशोक कुमार मिश्रा व रोशनी उमराव एवं पी एल वी शेखर की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग बच्चों को उनके शिक्षा संबंधी अधिकार व अन्य सामाजिक और आर्थिक रूप से सरकार द्वारा दिव्यांग जन के लिए संचालित सभी योजनाओं के बारे में बताया गया और उन योजनाओं का लाभ लाभार्थी तक कैसे पहुंचे उसके बारे में भी संपूर्ण जानकारी बच्चों के काउंसलर द्वारा दी गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

