उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के छोटा डेरा मजरे जरौली गांव के समीप स्थित खेत की सिंचाई के लिए पाइप बिछाते समय किसान को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के छोटा डेरा मजरे जरौली गाँव निवासी द्वारिका का 60 वर्षीय पुत्र मोती लाल गांव के समीप स्थित अपने खेत की सिंचाई करने के लिए पाइप बिछा रहा था। तभी वहां उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए असोथर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

