उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आज पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों को दर्ज किया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यालय पहुंचे लोगों ने जमीन विवाद, महिला सुरक्षा, साइबर ठगी, गुमशुदगी और पुलिस व्यवहार से जुड़ी शिकायतें रखीं। एसपी ने प्रत्येक मामले को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद संबंधित थाना प्रभारियों और सीओ को मौके पर जाकर जांच करने और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए कहा। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी फरियादी को थाने के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी प्रकरणों का निस्तारण तय समय सीमा में किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बरती जाए और फीडबैक लेकर यह सुनिश्चित किया जाए कि पीड़ित संतुष्ट है या नहीं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि दुर्व्यवहार और लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ितों से सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई हो जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय में भारी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। एसपी ने सभी को आश्वस्त किया कि फतेहपुर पुलिस आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!