उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के मलवां थाना क्षेत्र के चखेड़ी गाँव के समीप अचानक रोड पर आए मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे बाइक पर सवार चौकीदार की घटना स्थल पर मौत हो गयी और बाइक चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर मोहल्ला निवासी स्व0 मुन्ना लाल का 43 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार बिन्दकी सीएचसी में चौकीदार के पद पर तैनात था। आज सुबह ड्यूटी जाते समय उसने बाइक सवार से लिफ्ट लिया और ड्यूटी जाने लगा। जैसे ही बाइक चखेडी के पास पहुंची तभी अचानक रोड पार कर रही गाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार चौकीदार की मौके पर मौत हो गयी और बाइक चालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!