उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चाँदपुर थाना क्षेत्र के मेधापाती गाँव में महिला को प्रसव पीड़ा होंने पर परिजनों ने सरकारी एम्बुलेन्स को फोन कर बुलाया। सूचना पर पहुंचे एम्बुलेन्स कर्मी महिला को लेकर नज़दीकी स्वास्थ केंद्र जा रहे थे। तभी रास्ते तेज प्रशव पीड़ा होने पर एम्बुलेन्स के ईएमटी ने परिजनों के माध्यम से रास्ते मे सुरक्षित प्रशव करवा कर जच्चा-बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहाँ दो स्वस्थ है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मेधापाती गाँव निवासी शैलेश की 26 वर्षीय पत्नी सन्ध्या देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने फोन कर सरकारी एम्बुलेंस बुलाई। जिसमें गर्भवती महिला सन्ध्या देवी और उसके परिजनों को सवार कर अमौली स्वास्थ केंद्र पहुंचाया जा रहा था। तभी स्वस्थ केंद्र से लगभग एक किलोमीटर पहले रास्ते मे महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ जाने पर ईएमटी सीमा देवी ने एम्बुलेन्स को सड़क के किनारे खड़ी करवा अपनी सुझ-बुझ व महिला के परिजनो के माध्यम से सुरक्षित प्रसव कराया। उसके बाद ईएमटी सीमा देवी और पायलट भरत बाबू द्वारा जच्चा बच्चा को अमौली स्वाथ्य केंद में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर जच्चा के पति शैलेन्द्र ने ईएमटी व पायलट की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!