उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के काजी का पुरवा गांव के समीप बाइक पर सवार महिला चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के काजी का पुरवा गांव निवासी लल्लन विश्वकर्मा की 65 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी अपने भतीजे राजू के साथ बाइक पर सवार होकर गाँव के समीप स्थित खेत जा रही थी। तभी वह चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share