उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि समेकित शिक्षा, समग्र शिक्षा, एलिम्को के आवश्यकता वाले बच्चों को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के सहयोग से उपस्कर एवं उपकरण दिए जाने के लिए मापन व परीक्षण शिविर का आयोजन कराए जाने के लिए निर्देश प्रदान किया गया है। इन कैम्प में बच्चों को उपस्कर व उपकरणों के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के विशेषज्ञों द्वारा परिषदीय विद्यालयों को लोकेटेड आंगनबाडी केन्द्र एवं बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों को प्रतिभाग किया जाना है। जिसके अनुसार मापन व परीक्षण शिविर कार्यक्रम किया जाएगा। कैंप स्थल बीआरसी हथगाम में आगामी 07 सितम्बर
वितरण शिविर 17 नवंबर, बीआरसी मलवां में आगामी 08 सितम्बर वितरण शिविर 18 नवंबर, बीआरसी बहुआ (शाह) मापन व परीक्षण शिविर आगामी 09 सितम्बर वितरण शिविर 19 नवंबर को होना है। इस सम्बन्ध में निर्देश देते हुए बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि अपने-अपने विकास खण्डों में उपस्कर व उपकरण पहचान एवं वितरण शिविर का व्यापक प्रचार एवं प्रसार कराएं, जिससे कि इन कैम्प में अधिक से अधिक बच्चों को लाभ मिल सके। कैम्प के प्रचार-प्रसार के लिए अपने-अपने विकास खण्ड समस्त एआरपी, संकुल शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को अनिवार्य रूप से अवगत कराएं। समस्त स्पेशल एजुकेटर्स का दायित्व होगा कि वह अपने-अपने न्याय पंचायत के समस्त बच्चों का डाटा तैयार कर लें तथा प्रत्येक बच्चे एवं उनके अभिभावकों को कैम्प की तिथि से सूचित करे। सभी बच्चों को इस कैम्प में अपने विद्यालय में अध्ययनरत होने का प्रमाण, आधार कार्ड, आय का प्रमाण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यूडी आईडी कार्ड) साथ में लाना है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share