उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा जिले में स्थित दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों की कार्यशीलता एवं निगरानी व्यवस्था का परीक्षण किया गया तथा सभी कैमरों को सदैव सक्रिय रखते हुए प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत बंदी गृह एवं न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर बंदियों की अभिरक्षा एवं सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा न्यायालय सुरक्षा में तैनात गार्द एवं पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा न्यायालय परिसर में आने वाले वादकारियों एवं आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही न्यायालय परिसर की समस्त सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

