उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सोमवार को कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में जिला व शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलाम साहब को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।सभा की शुरुआत दुआ और खिराज-ए-अकीदत के साथ हुई। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘यौम-ए-विसाल’ पर डॉ. कलाम के योगदान को याद किया। जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि डॉ. कलाम एक विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक होने के साथ-साथ राष्ट्रपति पद की गरिमा के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को उनके अनुशासन, सादगी और राष्ट्रसेवा से सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने मौजूदा समय में राष्ट्रपति पद के दायित्वों पर भी चिंता जताई और कहा कि यह देश के लिए दुख का विषय है।शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने डॉ. कलाम को देश का कुशल नायक बताया। उन्होंने कहा कि उनकी काबलियत, ईमानदारी, नैतिकता और देशप्रेम आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बन गए हैं। यह कहानी सदियों तक प्रेरणा देती रहेगी। सभा में वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद, फजलुर्रहमान, देवी प्रकाश दुबे, कलीम उल्ला सिद्दीकी ने भी डॉ. कलाम के जीवन चरित्र और विज्ञान, शिक्षा व युवाओं के प्रति उनके प्रेम पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर।शकीला बानो, रेखा पासवान, निजामुद्दीन, डॉ. अतुल पासवान, राम नरेश महाराज, आरिफ खान, अकरम काले, राजीव श्रीवास्तव, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, नजमी कमर, रमजान अहमद, अब्दुल रज्जाक, उस्मान बेग, हम्माद हुसैन, धर्मेंद्र सिंह ,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा के अंत में देश की तरक्की और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ की गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
