उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को छात्रों ने बिजली, पानी, सफाई और अवैध वसूली को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों छात्र-छात्राएं विद्यालय के मुख्य गेट पर एकत्र होकर नारेबाजी करते रहे। जानकारी के अनुसार छात्रों ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि पेयजल की टंकी महीनों से साफ नहीं हुई है, जिससे उसमें कीड़े निकल रहे हैं। छात्र उसी दूषित पानी को पीने को मजबूर हैं। इसके साथ ही शौचालयों में गंदगी और बिजली की अनियमित आपूर्ति से पढ़ाई बाधित हो रही है। प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा ने बताया कि विद्यालय में लड़कियों के लिए शौचालय बंद है। गर्मी के कारण कक्षाओं में बैठना मुश्किल हो गया है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि मार्कशीट और प्रमाण पत्र निर्गत करने के नाम पर 50 से 100 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। शुल्क न देने पर दस्तावेज रोकने की धमकी दी जाती है। सूचना पर पहुंची किशनपुर पुलिस ने मौके पर भारी बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रदर्शन कारियों ने व्यवस्था सुधारो” और “भ्रष्टाचार बंद करो” के नारे लगाए। छात्र प्रतिनिधियों ने एसडीएम खागा को ज्ञापन सौंपकर मांगों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। छात्रों की मांगें पेयजल टंकी की सफाई, नियमित बिजली आपूर्ति, शौचालयों को खुलवाना एवं नियमित सफाई, और अवैध वसूली पर रोक।

जिलाधिकारी ने बताया किशनपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में कुछ छात्र अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में एकत्रित हुए हैं। सूचना प्राप्त होते ही जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) तथा संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी (SDM) को तत्काल मौके पर भेजा गया। थाना किशनपुर पुलिस भी मौके पर उपस्थित रही। मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्रों से वार्ता की गई। वार्ता के दौरान छात्रों द्वारा निम्नलिखित मांगें प्रस्तुत की गईं— 1. पेयजल हेतु आरओ (RO) की समुचित व्यवस्था कराई जाए, 2. प्रत्येक कक्षा में वर्तमान में उपलब्ध एक पंखे के स्थान पर पर्याप्त संख्या में पंखों की व्यवस्था की जाए, 3. मध्याह्न भोजन (MDM) निर्धारित मेनू के अनुसार उपलब्ध कराया जाए, 4. कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों हेतु बेंच एवं डेस्क की पर्याप्त व्यवस्था की जाए 5. शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, 6. खेल मैदान की नियमित साफ-सफाई कराई जाए, 7. विद्यालय में विज्ञान वर्ग (Science Course) की मान्यता प्रदान किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए।
उपरोक्त मांगों में से क्रम संख्या 1 से 6 तक की मांगों के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विद्यालय प्रबंधक को आवश्यक निर्देश प्रदान कर दिए गए हैं तथा संबंधित कार्यवाई प्रारंभ कर दी गई है। विशेष रूप से पेयजल, पंखों की व्यवस्था, मध्याह्न भोजन एवं साफ-सफाई से संबंधित कार्यों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जा रही है। विज्ञान वर्ग की मान्यता प्रदान किए जाने संबंधी मांग के संबंध में अवगत कराया गया कि नियमानुसार आवश्यक प्रयोगशाला एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण पूर्ण होने के उपरांत विद्यालय प्रबंधन के माध्यम से मान्यता हेतु अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। मौके पर पूर्ण शांति व्यवस्था बनी रही। किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न नहीं हुई। वार्ता उपरांत सभी छात्र शांतिपूर्वक अपनी-अपनी कक्षाओं में लौट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!