उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्रं के नेशनल हाइवे 2 के बाईपास पर नऊवा बाग के समीप बाइको की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के काशी राम कालोनी निवासी स्व. सोहन लाल का 18 वर्षीय पुत्र सत्यम बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के बाईपास पर नऊवा बाग के समीप पहुंची तभी राधा नगर थाना क्षेत्र के जयराम नगर मोहल्ला निवासी मेवा लाल का 26 वर्षीय पुत्र विकास उर्फ अभिषेक बाइक पर सवार होकर आ गया। जिससे दोनों बाइको की भिड़न्त हो गई और दोनों बाइक सवार घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

