उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में ऑडिट के नाम पर खुलेआम रिश्वत मांगने वाले एक वरिष्ठ लेखा परीक्षक को प्रयागराज एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को रंगे हाथ धर दबोचा। डीआईओएस कार्यालय के ठीक सामने ₹1 लाख की रिश्वत लेते ही टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित ने शिकायत की थी कि आरोपी वरिष्ठ लेखा परीक्षक स्कूलों के ऑडिट से जुड़ा काम कराने के बदले एक लाख मांग रहा था। शिकायत मिलते ही एंटी करप्शन टीम ने पहले सत्यापन किया, फिर पूरे प्लान के साथ ट्रैप बिछाया। जैसे ही आरोपी ने तय जगह पर रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, टीम ने उसे घेर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। एंटी करप्शन टीम अब यह भी खंगाल रही है कि इस खेल में और कौन-कौन अधिकारी या कर्मचारी शामिल हैं। इस कार्यवाई के बाद जिले के शिक्षा विभाग और अन्य सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है। फाइलें खंगाली जा रही हैं और कई अफसरों के फोन खामोश हो गए हैं।अधिकारियों का साफ कहना है: “भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस है। कोई बचेगा नहीं।भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत हुई यह गिरफ्तारी प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की दिशा में बड़ा संदेश है। अब कोर्ट की प्रक्रिया और जांच के बाद ही पूरे रैकेट का खुलासा होगा। फिलहाल एंटी करप्शन के वरिष्ठ अधिकारियों के आधिकारिक बयान का इंतजार है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!