उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व डीआईजी तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामतीर्थ परमहंस ने मंगलवार को जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं इस दौरान उन्होंने किशनपुर पंप कैनाल ग्राम पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने पार्टी के बूथ अध्यक्षों में लक्ष्मी नारायण निषाद, अखिलेश चंद्र पटेल, श्री लाल, संजय सिंह पटेल, राजकुमार आदि अलग अलग बूथ अध्यक्षों से भेंट कर संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी हासिल की इसके बाद वह बम्हरौली, अढ़ौली, गोपालपुर, अजरौली और शुकुलपुर गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।रामतीर्थ परमहंस ने कहा कि क्षेत्र के किसान समय पर खाद उपलब्ध न होने से परेशान हैं खेती-किसानी से जुड़े मुद्दों को लेकर किसानों में चिंता का माहौल है उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने बिजली, सड़क, सिंचाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखी। जहां उनका निदान होना चाहिए उन्होंने दावा किया कि जनता वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज है और बदलाव चाहती है लोगों ने खुलकर अपनी राय रखते हुए क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी किसानों, युवाओं और आम जनता के हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा उनकी आवाज को हर स्तर पर उठाया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

