उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी गाँव के समीप स्थित तालाब के पास बीती रात को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शिवांशू (19) पुत्र राजेश कुमार निवासी सोनवर्षा, थाना गाजीपुर के रूप में हुई है। घटना स्थल से मृतक की क्षतिग्रस्त मोटर साइकिल भी बरामद हुई है, जिससे प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है तथा अज्ञात वाहन की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

