उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राज्य महिला आयोग सदस्य अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन सुनवाई में कुल 05 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए उनका समय से निस्तारण के निर्देश दिए। सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। जन सुनवाई के दौरान महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों तथा महिला सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित विभिन्न कानूनों एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई। राज्य महिला आयोग सदस्य ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक शत-प्रतिशत पहुंचाया जाए। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सदर, महिला थानाध्यक्ष, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

