उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के बसावनपुर गाँव में संदिग्ध अवस्था में महिला ने फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। वहीं मृतिका के परिजनों ने ससुराली जनो पर भैंस की मांग पूरी न होने पर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार बसानपुर गांव निवासी उत्तम उर्फ ननका की 25 वर्षीय पत्नी दुर्गा देवी ने सोमवार की शाम संदिग्ध अवस्था में घर के अन्दर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के परिजनों ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी 2022 में की थी। शादी के कुछ महीनों के बाद ससुराली जन भैंस की मांग को लेकर प्रताडित करने लगे। आरोप लगाया की मांग पूरी न होने पर पति ससुर रामकुमार, देवर अतुल, जेठ मटरू, ने उसे मारा पीटा और मारने पीटने के बाद हत्या कर दी तथा शव को फाँसी पर लटका दिया। वहीं पुलिस ने कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!