उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब समीप सडक किनारे संदिग्ध अवस्था में 43 वर्षीय युवक का शव पड़े होने की सुचना राहगीरों द्वारा पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जानकारी होने पर मौके में पहुंचे मृतक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त वसी अहमद पुत्र नग्गन खान निवासी 108 छोटी बाजार थाना कोतवाली के रूप में किया। मृतक के बहनोई मो0 खलील ने बताया कि हम लोगो को जानकारी मिली की वसी अहमद का शव बाकरगंज पक्का तालाब में मृत अवस्था में मिला है। हालाकि परिजनों ने मौत की जानकारी का कारण बता नहीं पाये।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

