उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशानुसार आज दिनांक 29.07.2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदों में जिला चिकित्सालय के रक्तकेंद्र की टीम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन उपजिलाधिकारी खागा अश्विनी पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी खागा रविप्रकाश द्वारा किया गया।

उपजिलाधिकारी खागा व क्षेत्राधिकारी खागा रवि प्रकाश द्वारा खुद रक्तदान भी किया। शिविर में कुल 7 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में उपजिलाधिकारी खागा अश्विनी पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी खागा रवि प्रकाश, प्रमोद कुमार , अजय, अमित कुमार, सुशील कुमार भास्कर व मंजूर अहमद ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के रक्तकेंद्र से डॉ अभिषेक सिंह, अशोक शुक्ल, दीपाली वर्मा, नरेंद्र सिंह, अजय कुमार व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदों से चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश कुमार, राकेश कुमार, बबलू, प्रमोद कुमार आदि स्टाफ उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

