उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के पुरगांव के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सातों धरमपुर गांव निवासी रमेश का 25 वर्षीय पुत्र कुलदीप और गांव निवास मुन्ना का 24 वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर यमुना नदी से मछली का शिकार कर वापस घर लौट रहे थे।

जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र के पुरगांव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

