उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ले में हुई बाइक चोरी के घटना में पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगा है। वारदात की सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दे रहा है। पुलिस अब उसी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार चोरी की घटना शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक युवक संदिग्ध अवस्था में बाइक के पास आता-जाता दिख रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कराने के लिए फोटो सार्वजनिक की है।शहर कोतवाली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर सीसीटीवी में दिख रहा यह व्यक्ति आपकी पहचान में है, या उसके बारे में कोई भी जानकारी है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने के लिए संपर्क नंबर: *9454403347* पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

कोतवाली प्रभारी ने कहा कि आपकी एक छोटी सी सूचना बाइक चोर की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। पुलिस फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाई में जुटी है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share