उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोवातली क्षेत्र के ताम्बेश्वर कालोनी में बुधवार की सुबह घर के समीप स्थित ट्यूबवेल के पास अचानक करंट की चपेट में आ जाने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार ताम्बेश्वर निवासी देवी चरन मौर्य का 36 वर्षीय पुत्र अवलेश मौर्य आज सुबह घर के समीप स्थित ट्यूबवेल के पास लगे सपोट वायर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!