उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना पुलिस द्वारा नाबालिग का अपहरण करने के अभियोग से संबंधित ₹10,000/- के इनामिया वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आज दिनांक 29.07.2026 को थाना धाता पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 29/2026 धारा 137(2), 61(2), 65 (1) बी0एन0एस0 व धारा पाक्सो एक्ट से संबंधित इनामिया वांछित आरोपी कौशाम्बी जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के अनेठा गाँव निवासी महेन्द्र उर्फ लोधन सोनकर के 20 वर्षीय पुत्र अनुज सोनकर उर्फ अमरजीत सोनकर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त अभियोग से संबंधित अपहृता की बरामदगी दिनांक 08.03.2026 को सकुशल की जा चुकी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share