उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले मलवा थाना क्षेत्र के सहली गांव के समीप तेज रफ्तार बोलेरो बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गयी। जिससे बाइक पर सवार पिता पुत्र व नाती सहित तीनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के नोनारा गांव निवासी स्व. भगवान दीन का 55 वर्षीय पुत्र राजू अपने 26 वर्षीय पुत्र राहुल और राहुल के चार वर्षीय पुत्र रोहन के साथ बाइक पर सवार होकर राधा नगर थाना क्षेत्र के विनोबा नगर राहुल की ससुराल आ रहा था।

जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के सहली गांव से चंद कदम आगे बढ़ी तभी तेज रफ्तार बोलेरो बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक पर सवार पिता पुत्र व नाती सहित तीनों घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी अमित कुमार व पायलेट राकेश सिंह ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

