उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गंगा घाट के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से सवार युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गाँव निवासी स्व. सुन्दर का 21 वर्षीय पुत्र सहेंद्र कुमार बाइक पर सवार होकर घर से हुसेनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गंगा घाट स्नान करने गया था। स्नान कर घर लौटते समय कुछ दूर जाकर वह पुनः वापस घाट के लिए लौट रहा था। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे वह घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल सहेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

