उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर बसी नई बस्ती उधनापुर उर्फ सुखदेव नगर में सैकड़ों मकान और विद्युत पोल मौजूद हैं, लेकिन बिजली आज तक नहीं पहुंची। नतीजा यह कि हजारों की आबादी मूलभूत सुविधाओं को तरस रही है। गर्मी में लोग बेहाल हैं, बच्चों की पढ़ाई ठप है और व्यापार चौपट है। उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने विद्युत वितरण खण्ड फतेहपुर के अधीक्षण अभियंता को पत्र देकर बस्ती में तत्काल विद्युत प्रवाह शुरू कराने की मांग की है। पत्र में बताया गया कि उधनापुर सुखदेव नगर में कई वर्षों से लोग रह रहे हैं। यहां सैकड़ों पक्के मकान बने हुए हैं और विद्युत के पोल भी लग चुके हैं। इसके बावजूद आज तक कनेक्शन नहीं दिया गया। बिजली न होने से सिर्फ रोशनी ही नहीं गई, बल्कि जीवन की दूसरी जरूरतें भी प्रभावित हैं जलापूर्ति ठप बिना बिजली के पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही
छात्र-छात्राएं रात में पढ़ाई नहीं कर पा रहे, भविष्य अंधकारमय व्यापार चौपट दुकानें और छोटे कारोबार बिना बिजली के नहीं चल पा रहे गर्मी में बेहाली भीषण गर्मी में पूरा दिन लोग परेशान रहते हैं राजस्व का भी नुकसान उद्योग व्यापार मण्डल ने कहा कि विद्युतीकरण न होने से एक तरफ जनता परेशान है, वहीं दूसरी तरफ विद्युत विभाग को भी राजस्व की हानि हो रही है। किशन मेहरोत्रा ने मांग की कि बस्ती में अति शीघ्र विद्युतीकरण कराकर विद्युत प्रवाह बहाल किया जाए ताकि स्थानीय निवासियों को राहत मिल सके। पत्र पर स्थानीय निवासी मनोज कुमार गुप्ता, नीरज तिवारी, प्रमोद तिवारी और रिंकू सिंह के भी हस्ताक्षर हैं। अब देखना होगा कि विभाग इस लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कब तक करता है। बस्ती वासी अब और इंतजार करने की स्थिति में नहीं हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!