उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चक बिसौल के समीप बुधवार की शाम बाइक सवार पिता पुत्री को पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे पुत्री सहित दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर घायलो का इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के करगदेमऊ गांव निवासी जीवन सिंह 50 अपनी 24 वर्षीय पुत्री सोनम देवी को बाइक पर सवार कर शहर आ रहा था।

जैसे वह कोतवाली क्षेत्र के चक बिसौली गाँव के समीप पहुचा तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहा बाइक सवार मोनू पुत्र रमेश 18 वर्ष निवासी दलीपुर थाना राधानगर ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे पिता पुत्री सहित दूसरी बाइक सवार भी घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी अमित कुमार व पायलेट रमेश ने घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

