उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हडिया सलेमाबाद गाँव में बुधवार की शाम गैस वेल्डिंग करते समय सिलेंडर फट जाने से दुकानदार सहित दो लोग घायल हो गये। घायल अवस्था मे उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हड़िया सलेमाबाद गाँव निवासी केसरी का 45 वर्षीय पुत्र दीपू पटेल की हड़िया सलेमाबाद गाँव में साइकिल की दुकान चलाता है।

वहीं वह गैस वेल्डिग का काम भी करता है। बुधवार की शाम वह गैस वेल्डिंग कर रहा था। तभी अचानक गैस सिलेंडर फट गया। जिससे दीपू पटेल एवं स्व0 शिवशंकर का 21 वर्षीय पुत्र शिव मंगल जो अपनी 48 वर्षीय माँ पार्वती व डेढ वर्षीय पुत्री नित्या के साथ हड़िया सलेमाबाद बैंक ऑफ बडौदा से पैसा निकालने आया था। इसी बीच हादसा हो गया था। जिससे दुकानदार और शिव मंगल सहित दोनों घायल हो गये। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची एम्बुलेंस ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

