उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के रानीसागर मजरे नन्दापुर गांव में संदिग्ध अवस्था में महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी। वहीं मृतिका के भाई ने पति पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। जिसके चलते बहन ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार रानीसागर मजरे नन्दापुर गांव निवासी रमेश की 30 वर्षीय पत्नी शोभा देवी ने संदिग्ध अवस्था में घर में जहरीला पदार्थ खा लिया कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्ट मार्टम हाउस में मृतिका के भाई परवेश कुमार ने बताया कि बहनोई अक्सर करके उसकी बहन को मारता पीटता और उसके ऊपर गलत लांक्षन लगाता था। जिससे त्रस्त होकर उसकी बहन ने जहर खाकर आन दे दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही आगे की कार्यवाई की जायेगी
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share