उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के विनोबानगर मोहल्ले में बुधवार की दोपहर झूला झूलते समय अचानक रस्सी टूट जाने से गिरकर किशोर घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार विनोबानगर निवासी प्रतीम का 12 वर्षीय पुत्र शिवांशू घर के सामने पेड़ में बने झूले झूलते समय अचानक रस्सी टूट जाने से गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी होने पर परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल अवस्था मे किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share