उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बाँदा सागर रोड पर ढकौली गांव के समीप अनियंत्रित बाइक चालक खंती में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी स्वर्गीय श्याम कुमार का 34 वर्षीय पुत्र जितेंद्र बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के ढकौली गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। जिससे बाइक चालक जितेंद्र कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी अमित कुमार और पायलेट राकेश सिंह ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!