उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में मंगलवार को ससुराल जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उमरपुर गौती (काजीपुर) गांव के मोड़ के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के सूजरही गाँव निवासी दो युवक बाइक से अपने ससुराल सलेमपुर (मंडवा) गांव जा रहे थे। प्रेमनगर कस्बे से आगे उमरपुर गौती गाँव की मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे पत्थर से टकरा गई और चालक पटरी पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय राहगीरों ने तुरंत घायल युवक को पटरी से हटाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों ने इस मोड़ पर अक्सर हादसे होने की बात कही और प्रशासन से बैरिकेडिंग व चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share