उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बदलवापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी सन्त कुमार का 36 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के बदलवापुर गांव के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक अखिलेश कुमार घायल हो गया। हादशे की जानकारी होने पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अखिलेश को इलाज के लिए सरांय खालिस स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी अरुण कुमार व पायलेट रघुवीर के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

