उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर विभिन्न अभियोगों में पेशेवर जमानतदार के रूप में जमानत कराने से संबंधित वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया, 28.07.2026 को थाना हुसैनगंज पर उ0नि0 शिवबाबू मिश्रा की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी रामलखन पुत्र पियारे निवासी ग्राम अहमदपुर, थाना हुसैनगंज के विरुद्ध आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से एक ही संपत्ति को बार-बार प्रतिभूति (बंधक) के रूप में प्रस्तुत कर, फर्जी शपथपत्र, खतौनी एवं अन्य कूटरचित अभिलेख तैयार कर उनका प्रयोग करते हुए विभिन्न गंभीर अपराधों के अभियुक्तों की जमानत कराने के संबंध में मु0अ0सं0 169/2026 धारा 316(2)/318(2) /227/323/338 बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद में अपराध, अपराधियों एवं अभियोगों में फर्जी एवं पेशेवर जमानतदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के।पर्यवेक्षण में थाना हुसैनगंज पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 28.07.2026 को वांछित आरोपी रामलखन पुत्र पियारे निवासी ग्राम अहमदपुर, थाना हुसैनगंज उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाई के बाद उसको आज दिनांक 29.07.2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!