उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा चलाये गए सघन चेकिंग अभियान में माल ढुलाई कर रहे 46 ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई, 02 ई-रिक्शा सीज किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के पर्यवेक्षण में आज दिनांक *29.07.2026* को सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियम विरुद्ध ई-रिक्शा से माल ढुलाई करते पाए जाने पर 46 ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई,

जिनमें से 02 ई-रिक्शा सीज किए गए। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि ई-रिक्शा का उपयोग केवल यात्री परिवहन के लिए करें। भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!