उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात का खुलाशा करते हुए 24 घंटे के भीतर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 1700 रुपये की नगदी और घटना में उयोग ऑटो रिक्शा भी बरामद किया है।फरीद अली पुत्र दीन मोहम्मद, निवासी ग्राम अड़गांव थाना मुंडाली जनपद मेरठ, एक ऑटो से जा रहे थे। तहरीर के अनुसार ऑटो में सवार तीन लोगों ने चालक से जबरन 1000 रुपये छीन लिए। इसके बाद और रुपये मांगते हुए गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। फरीद अली की शिकायत पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाई की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया भूरा उर्फ निखिल गुप्ता पुत्र राजाराम गुप्ता, निवासी गंगानगर थाना राधानगर उम्र करीब 21 वर्ष, राहुल लोधी पुत्र उदयवीर लोधी, निवासी सेमोर थाना गाजीपुर उम्र करीब 28 वर्ष,विनोद कुमार पुत्र राम सजीवन, निवासी सेमोर थाना गाजीपुर उम्र करीब 25 वर्ष गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1700 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल किया गया ऑटो संख्या UP 71 BT 9763 बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 28 जुलाई की रात वे विनोद के ऑटो से हंसा की ओर खाना खाकर वापस आ रहे थे। रास्ते में सलीमार होटल के पास एक डीसीएम चालक को वाहन खड़ा कर आराम करते देखा तो लूट की योजना बनाई। भूरा चालक के पास गया और रुपये मांगे। डरकर चालक ने 1000 रुपये दे दिए। और रुपये मांगने पर विरोध करने पर धक्का-मुक्की हुई। इसी बीच चालक ने वाहन का गेट बंद किया तो उसके सिर में चोट लग गई और खून निकलने लगा। घबराकर तीनों मौके से फरार हो गए। लूटे गए पैसों में से कुछ खर्च करने के बाद शेष 400 रुपये भूरा, 150 रुपये राहुल और 150 रुपये विनोद के पास से बरामद हुए। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी भूरा उर्फ निखिल गुप्ता का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ राधानगर और कोतवाली थाने में मारपीट, बीएनएस और 304(2)/317(2) बीएनएस के तहत 3 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्यवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!