उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के उमरापुर रोड पर गुरुवार सुबह झाड़ीयो के समीप एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।।स्थानीय लोगों के अनुसार शव सुबह करीब 7 बजे झाड़ियों के पास पड़ा दिखाई दिया। शव के पास से पानी की बोतल, कांच के गिलास और चखने का सामान भी बरामद हुआ है। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या शराब पार्टी के बाद की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने बताया सदर कोतवाली पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अस्ती जाने वाले कच्चे मार्ग पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं फील्ड यूनिट द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मृतक के सिर के पीछे चोट का निशान पाया गया। घटनास्थल के समीप एक शराब की बोतल, चार प्लास्टिक के ग्लास, कुछ नमकीन के पैकेट तथा मृतक का मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिन्हें कब्जे पुलिस में लेकर परीक्षण हेतु सुरक्षित किया गया है। मृतक की पहचान रामप्रकाश गुप्ता पुत्र रामसजीवन गुप्ता निवासी राधानगर के रूप में हुई है। जांच में ज्ञात हुआ कि मृतक थाना राधानगर का हिस्ट्रीशीटर था तथा उसके विरुद्ध पूर्व में चोरी एवं नकबजनी के अभियोग पंजीकृत रहे हैं। वह दिनांक 10 अप्रैल 2026 को कारागार से रिहा हुआ था। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रकरण में पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाई नियमानुसार की जा रही है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या में शामिल लोगों का पता लगाकर कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

झाड़ीयो के समीप कच्चे रास्ते पर हिस्ट्रीशीटर का खून से लथपथ मिला हत्या युक्त शव, पुलिस जाँच में जुटी
