उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धरियाव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में अपने घर के अंदर काम करते समय युवक को जहरीला सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव निवासी राम केवल का 42 वर्षीय पुत्र सरवन कुमार घर के अंदर रखी हुई लकड़ियों को हटा रहा था। तभी वहां छिपे हुए जहरीले सांप ने उसको काट लिया सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताइ तो घर में हड़कम्प मच गया। परिजनों द्वारा तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share