उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रभारी, मत्स्य अधिकारी ने बताया कि मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं हेतु आँन लाइन आवेदन आमंत्रण की सूचना वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की निम्नलिखित योजनाओं के अन्तर्गत जनसामान्य को आँनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in दिनांक 16.07.2026 से 31.07.2026 तक खोला गया था, पोर्टल पर अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने हेतु पोर्टल की तिथि दिनांक 31.07.2026 से बढ़ाकर दिनांक 05.08.2026 तक की गयी है, 1. मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, 2.सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना योजना, 3.उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अन्तर्गत- (I)- मोपेड विथ आइस बाँक्स परियोजना। (II)- माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजनान्तर्गत श्रेणी-1, 2, व 3 के जलाशय वाले जनपदों में केज स्थापना, 4. अन्तर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में मत्स्यिकी के विकास हेतु नए तालाब निर्माण व प्रथम वर्ष निवेश, 5. उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना, 6. विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना। उपरोक्त योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु योजनावार आवेदन पृथक-पृथक करने होंगे। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। उक्त योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्राविधान लागू होंगे। योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त/प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में मत्स्य विभाग के जनपदीय, मण्डलीय व मत्स्य निदेशालय के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!