उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी विधानसभा के चकेड़ी गांव में आयोजित चौपाल के माध्यम से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य एवं कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी एडवोकेट ने ग्रामीणों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं, पेयजल संकट, खराब सड़कें तथा शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे आज भी जस के तस बने हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के मुद्दों पर काम करने के बजाय भाजपा नेताओं ने समाज में केवल नफरत और विभाजन का माहौल बनाने का काम किया है। शिवाकांत तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों के बीच रहकर उनकी आवाज़ उठाने का काम कर रही है और बिन्दकी विधानसभा के हर गांव में चौपाल, जनसंवाद और जनसंपर्क के माध्यम से जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने लोगों से भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और विकास की राजनीति को मजबूत करने का आह्वान किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

