उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवरी गाँव की मोड के समीप स्थित बकरी बाजार के पास ट्रक के टायर में हवा भरते समय ट्रैक का टायर फट गया। जिससे रास्ते से गुजर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की बेरा गढ़ीवा गांव निवासी गंगाराम का 30 वर्षीय पुत्र सर्वेश कुमार देवरी गाँव की मोड़ के समीप स्थित बकरी बाजार के पास गाड़ियों की कामनी का काम करने की दुकान किए हुए हैं। जिस समय वह रास्ते से गुजर रहा था तभी वहां पंचर बनाने वाले द्वारा ट्रक में हवा भरते समय ट्रक का टायर फट गया। जिससे सर्वेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं वही युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

