उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर गांव के समीप स्थित जंगल शौचक्रिया के लिए गई किशोरी को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर गांव निवासी शारदा प्रसाद की 15 वर्षीय पुत्री रिया गांव के समीप स्थित जंगल में शौचक्रिया के लिए गई थी। तभी उसको वहां ज़हरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताइ तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share