उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर मिशन शक्ति और एंटीरोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। प्रदेश शासन द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0’ के द्वितीय चरण के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना और महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता।टीमों ने कस्बों के बाजारों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं, बालिकाओं और आम लोगों से संवाद किया। उन्हें मिशन शक्ति 5.0 के तहत चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम, उनके कानूनी अधिकार और आत्मरक्षा के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।इसके साथ ही गांवों में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया। चौपाल में महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित और विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा दिलाया गया। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि महिलाओं से जुड़े मामलों में तत्काल कार्यवाई की जाएगी।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जरूरी हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए।पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की कि किसी भी तरह की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत इन नंबरों पर दें।।एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य सिर्फ जागरूकता नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाकर समाज में उन्हें बराबरी का दर्जा दिलाना है। जनपद के सभी थाने आगे भी नियमित रूप से इस तरह के कार्यक्रम करते रहेंगे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!