उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश तथा सहायक आयुक्त (खाद्य) बी०एस० कुशवाहा के नेतृत्व में जनपद के रेस्टोरेंट, ढाबा, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण करके स्वच्छता सम्बन्धित कमियों सुधार करवाया गया। इस प्रकार कुल 02 नमूनें संग्रहित किये गये। उक्त संग्रहित किये गये नमूनों का विवरण निम्न है-1. बस स्टाप ज्वालागंज स्थित अम्बर गुप्ता द्वारा संचालित जायसवाल कैंटीन से रंगीन चटनी का नमूना जॉच हेतु संग्रहित किया गया तथा मौके पर अस्वथयकर अवस्था में रखे समोसा, कचौड़ी, पकौड़ी जिनकी मात्रा लगभग 05 कि०ग्रा० था। मौके पर नष्ट कराया गया, 2. आई०जी०आर०एस० शिकायत के अन्तर्गत मवई, हुसैनगंज स्थित बंगाली स्वीट हाउस से छेना मिठाई का नमूना जॉच हेतु संग्रहित किया गया। सग्रहित किये गये सभी नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाई की जायेगी। आगामी कॉवड़ यात्रा के दृष्टिगत मार्गों में स्थित ढाबों, होटलों एवं रेस्टोरेंटों पर फूड सेफ्टी कनेक्टीविटी एप से सम्बन्धि स्टीकर चिपकाया गया तथा खाद्य पदार्थों के रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगाने हेतु खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया गया तथा स्वच्छता से सम्बन्धित सुधार कराया गया।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद में अभियान एवं शिकायत के अन्तर्गत जॉच दल द्वारा कुल 378 नमूने लिया गये, जिसमें 175 नमूने अधोमानक तथा 31 नमूनें असुरक्षित पाये गये। जिनके विरूद्ध कुल 215 वाद मान्नीय न्यायालय में दायर किये गये तथा न्याय निर्णायक अधिकारी के न्यायालय द्वारा कुल 1762000/-अर्थदण्ड आपरोपित किया गया। असुरक्षित पाये गये नमूनों में जिसमें खोया के 02 (विजातीय वसा पाये जाने के कारण), सरसों के तेल का 01 (मैटीलीन यलो कलर), मसालें 03 (मृत कीड़े एवं अखाद्य रंग), बेसन 01 (अखाद्य रंग), दाले 03 (मृत कीड़े). पानी के पाउच 03 (इकोलाई वैक्टिरियाँ), मिठाइयों के 08 (खाद्य रंग की मात्रा अधिक पाये जाने पर), नमकीन 03 (खाद्य रंग की मात्रा अधिक पाये जाने पर), मीठी सुपाड़ी 01 (तम्बाकू मिलावट पाये जाने पर) प्रमुख रूप से पाये गये। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार, दिनेश चन्द्र, धीरज कुमार दीक्षित, अनुराधा कुशवाह व देवेश मिश्रा उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

