उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर इकारी गांव की मोड़ के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब मोहल्ला निवासी सुरेश कुमार मिश्रा का 45 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार मिश्रा बाइक पर सवार होकर घर से थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे गया था। वहां से वापस घर लौटे समय जब उसकी बाइक नेशनल हाईवे 2 पर इकारी गांव की मोड की समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक सोनू मिश्रा घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

