उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव के समीप स्थित खेतो में धान की फसल लगाने गई महिला को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी मनोज की 50 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी गांव के समीप स्थित खेतों में धान की फ़सल लगाने गई थी। तभी वहां उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!