उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जनपद के दो प्रमुख श्रद्धालु स्थलों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम और एसपी ने सबसे पहले थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध तांबेश्वर मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद थाना हुसैनगंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ओम घाट भिटौरा का भी निरीक्षण किया गया सुरक्षा और सुविधाओं पर रहा खास फोकस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखा। दोनों अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए पुलिस बल की तैनाती मंदिर परिसर और घाट क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित की जाए यातायात और भीड़ प्रबंधन वाहनों के आवागमन को सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए पार्किंग व्यवस्था श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल बनाए जाएं प्रकाश और निगरानी पूरे क्षेत्र में समुचित प्रकाश व्यवस्था की जाए और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जाए आपातकालीन सेवाएं।एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम को अलर्ट मोड पर रखा जाए समन्वय के साथ समयबद्ध काम के निर्देश डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि श्रावण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं। ऐसे में सभी विभागों में बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी कर ली जाएं ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क और संवेदनशील होकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनपद पुलिस ने बताया कि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जिले में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है और लगातार गश्त की जा रही है।प्रशासन का उद्देश्य है कि फतेहपुर में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भक्तिमय माहौल में संपन्न हो।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!